27 जुलाई 2024 - 06:38
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर का चुनाव लड़ेंगे इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने 1972 में ऑक्सफोर्ड विवि के केबल कॉलेज से अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने अपना पहला टेस्ट डेब्यू मैच 1971 में खेला और ऑक्सफोर्ड विवि की क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर का चुनाव लड़ेंगे। पहली बार चांसलर चुनाव के लिए होने वाली ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया में इमरान खान जेल से भाग लेंगे। इमरान के एक सहयोगी के मुताबिक इमरान ने चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने 1972 में ऑक्सफोर्ड विवि के केबल कॉलेज से अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने अपना पहला टेस्ट डेब्यू मैच 1971 में खेला और ऑक्सफोर्ड विवि की क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे। इसके अलावा खान 2005 से 2014 तक ब्रैडफोर्ड विवि के कुलपति भी रहे। इस बार ऑक्सफोर्ड विवि में चांसलर का चुनाव होना है।